फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते बीए के छात्र पर चलाई गोली, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चिड़िया में बीए के छात्र पर व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली युवक की छाती में लगी। उसे घायलावस्था में दादरी सरकारी अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव चिड़िया निवासी घायल अमित ने बताया कि नौ सितंबर शाम को गांव के बस स्टैंड के नजदीक स्थित जिम में गया था। इस दौरान उसका भाई भी उसके साथ था। कुछ देर बाद उसका चाचा भी वहां आ गया। वे तीनों जिम की दीवार के पास बात कर रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर पर सवार होकर व्यक्ति आया। कुछ दूरी पर उसने ट्रैक्टर रोका और अपनी शर्ट से पिस्टलनुमा हथियार निकाला और उस पर फायर कर दिया। एक फायर उसकी की छाती में जा लगा। आरोपी ने दूसरा फायर करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। गोली लगने पर वह नीचे गिर गया। इस दौरान आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज भी की और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच परिजन ट्रैक्टर लेकर घायल अमित को दादरी सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके का जायजा लिया और घायल के बयान दर्ज किए। चिड़िया पुलिस चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें