बाढड़ा जांगिड़ धर्मशाला में आयोजित कर्मचारी सम्मेलन में मौजूद कर्मचारी। संवाद
- बाढड़ा जांगिड़ धर्मशाला में शुक्रवार को आयोजित हुआ त्रिवार्षिक कर्मचारी सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ आईबी बाढड़ा शाखा का त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन जांगड़ा धर्मशाला में संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से शमशेर सिंह को बाढड़ा अध्यक्ष चुना गया।
सुमेर को चेयरमैन व कृष्ण को सचिव बनाया गया। कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुहाड़ व सहसचिव सुरेंद्र सिंह को मनोनीत किया गया। जयदेव संगठन सचिव, मनोज कुमार उपप्रधान, प्रवीण को ऑडिटर व सुनील को प्रचार सचिव चुना गया। इससे पूर्व सम्मेलन में बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जिला सचिव नवदीप फौजी व जिला कोषाध्यक्ष दिलबाग बजाड़ मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता के रूप में रोहतक जिला प्रधान राकेश लाकड़ा, रोहतक जिला अध्यक्ष शिवकुमार व मोरवाला ब्रांच अध्यक्ष प्रदीप मौजूद रहे। राकेश लाकड़ा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है। कर्मचारी सरकार से मांग करते हैं कि हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित किया जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए, कैनाल गार्ड को तृतीय श्रेणी का दर्जा दिया जाए। इन मांगों को सरकार जल्द लागू करे, अन्यथा, संगठन बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।