फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बीमार पिता के इलाज के लिए संभाली घर की जिम्मेदारी

Mon, 29 Sep 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 प्रियंका प्रजापति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर की एमसी कॉलोनी निवासी प्रियंका प्रजापति आज की युवा महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। जहां एक ओर वह रक्तदान शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों की जान बचा रही हैं, वहीं, दूसरी ओर बीमार पिता के इलाज और परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए शादियों में घोड़ी-बग्घी तक चला रही हैं।
प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अब तक 16 बार रक्तदान किया है। पहली बार वर्ष 2020 में रक्तदान किया, जबकि 2023 में आधी रात को एक घायल महिला को रक्त देकर उसकी जान बचाई। इसके अलावा, वह फुटपाथ पर मिट्टी के बर्तनों की स्टॉल लगाकर भी परिवार का सहयोग करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी सामाजिक सेवाओं और हिम्मत को देखते हुए उन्हें फिल्मी कलाकार रजा मुराद और राकेश बेदी द्वारा तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली प्रियंका पांच भाई-बहनों में चौथे स्थान पर हैं। प्रियकां ने बताया कि छोटे भाई और बीमार पिता की जिम्मेदारी के कारण उन्होंने घोड़ी-बग्घी चलाने का कार्य खुद संभाला, ताकि, परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके। प्रियंका का मानना है कि हर महिला को आत्मनिर्भर बनना चाहिए और जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें