फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में युवाओं में जोश-जज्बा भरने की तैयारी, बसंती पगड़ी पहनकर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Fri, 09 Aug 2019 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
विज्ञापन
विजय दिवस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में होने वाले युवा सम्मेलन शहीदों को नमन कार्यक्रम की सभी तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम के लिए करीब दस एकड़ में टेंट लगाया गया है और करीब 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पहले यह कार्यक्रम आठ अगस्त को शाम तीन बजे होना था। लेकिन पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के देहांत पर राजकीय शोक होने के कारण अब यह कार्यक्रम शनिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे होगा।

विज्ञापन


यह पहला ऐसा मौका है जब चरखी दादरी में इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और इतना बड़ा टेंट लगा है। खास बात यह है कि समारोह स्थल पर लगाया गया टेंट जर्मनी का बना हुआ है। इसे हैंगर कहते हैं और यह वाटर एवं फायर प्रूफ है। समारोह स्थल पर ऐसा 200 फीट लंबाई का एक, 150 फीट लंबाई के दो और 80 फीट लंबाई का एक हैंगर लगाया गया है।

समारोह स्थल को प्लाइवुड से एक समान भी किया गया है। समारोह स्थल पर लगभग बीस हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। कार्यक्रम के लिए समारोह स्थल पर 60 बाई 30 फीट का मुख्य मंच तैयार किया गया है और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 30 बाई 30 का एक अन्य मंच बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगह को 12 ब्लॉक में बांटा गया है, जिनमें से दो ब्लॉक लड़कियों के लिए और दो ब्लॉक शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के लिए आरक्षित किए गए हैं। सभी ब्लॉकों की व्यवस्था संभालने के लिए जिला के आला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। समारोह में आने वाले युवाओं के लिए पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में आने वाले सभी युवा बसंती पगड़ी पहनकर आएंगे, जिससे विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंडी का एक गेट वीवीआईपी व वीआईपी के लिए आरक्षित किया गया है और दूसरे गेट से लोगों के आने की व्यवस्था की गई है।

मंडी सहित मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लिए बनाए गए हेलीपैड से लेकर समारोह स्थल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। समारोह स्थल पर सभी ब्लॉकों में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही समारोह को लेकर पूरे जिले में होर्डिंग्स लगाए गए हैं और जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने लिया युवा सम्मेलन की तैयारियों का जायजा
एसडीएम संदीप अग्रवाल और नगराधीश डॉ. विरेंद्र सिंह ने जिले के अन्य अधिकारियों के साथ अनाज मंडी पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व विदेशमंत्री सुषमा स्वराज के निधन के कारण आठ अगस्त का आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम स्थगित हो गया है। यह कार्यक्रम अब 10 अगस्त दोपहर 12.30 बजे आयोजित होगा।

प्रदर्शनी में दिखाई जाएंगी शूरवीरों की कहानी
एसडीएम व नगराधीश ने समारोह के दौरान लगने वाली प्रदर्शनी स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदर्शनी इस प्रकार से बनाई जाए कि यहां पर आने वाले युवा आराम से प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकें। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में जिला दादरी सहित प्रदेशभर से शहीदों व देश की आजादी में अपना योगदान देेने वाले अन्य शूरवीरों के जीवन पर आधारित कहानी प्रदर्शित की जाएगी। ताकि कार्यक्रम में आने वाले युवा उनके जीवन से प्रेरणा ले सकें। उपायुक्त ने बताया कि प्रदर्शनी के साथ ही स्टॉल भी लगाई जाएंगी। जहां पर युवाओं को सेना में भर्ती होने से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें