फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सुबह छाया कोहरा, दोपहर में खिली धूप

Mon, 13 Jan 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 13 व न्यूनतम आठ डिग्री था। वातावरण में नमी की मात्रा 71 प्रतिशत रही। 11 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलीं। सुबह के समय कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

11 जनवरी को हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ी है। सोमवार सुबह कोहरा छाया और दोपहर बाद धूप खिली। इससे लोगो को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले कुछ दिन और इसी प्रकार ठंंड बनी रहेगी। फिलहाल कुछ दिन कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है।
बारिश से रबी की फसलों में खासा फायदा पहुंचा है। 27 व 28 दिसंबर को 41 एमएम बारिश हुई थी। इससे एक सिंचाई की बचत हुई थी। अब 11 जनवरी को छह एमएम बारिश होने से फसलों में और फायदा पहुंचा है। इस समय गेहूं, सरसों व अन्य फसलों का ठीक प्रकार से विकास एवं वृद्धि हो रही है। किसान सिंचाई के बाद यूरिया खाद का छिड़काव भी कर चुके हैं। वहीं, चिकित्सकों ने आम जनमानस को अभी ठंड से सतर्क बने रहने की सलाह दी है। गर्म वस्त्रों का नियमित इस्तेमाल करते रहने की सलाह दी है। ठंडे पेय पदार्थों से परहेज रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें