फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वार्ड 21 में सीवर समस्या का समाधान, लोगों को मिली बड़ी राहत

Sat, 11 Jul 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मैनहोल की सफाई होने के बाद बिजली टावर वाली गली, जहां दूषित जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-21 स्थित बिजली टावर वाली गली में पिछले लंबे समय से सीवर मैनहोल ओवरफ्लो की गंभीर समस्या बनी हुई थी। कॉलोनीवासी समस्या समाधान के लिए कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के समक्ष गुहार लगा चुके थे लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से इस मुद्दे को अमर उजाला समाचार पत्र में प्रमुखता से छापा गया था। इसके बाद जागे विभाग के अधिकारियों ने तुरंत कर्मचारी भेज मैनहोल की सफाई करवा निवासियों को राहत की सांस मिली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वार्ड 21 स्थित बिजली टावर वाली गली में सीवर मैनहोल ओवरफ्लो होने से दूषित पानी घरों के सामने भरा रहता था जिसके कारण स्थानीय लोगों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। समस्या समाधान के लिए स्थानीय लोग कई बार जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के चक्कर लगा चुके थे लेकिन विभाग के अधिकारी उन्हें जल्दी समाधान करने का आश्वासन देकर वापस भेज देते थे। कॉलोनीवासियों के लिए बनी गंभीर समस्या को देखते हुए 4 जुलाई को संवाद न्यूज एजेंसी की ओर अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर का शीर्षक था सीवर जाम से परेशान महिलाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी । इस रिपोर्ट में वार्ड की बदतर स्थिति, सड़कों पर फैले दूषित पानी और स्थानीय निवासियों के आक्रोश को विस्तार से उजागर किया गया था। निवासियों ने उस समय प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी।
इसके बाद जागे विभाग के अधिकारियों ने आनन-फानन में कर्मचारी भेज मैनहोल की सफाई करवाने का काम करवाया गया। वार्डवासियों का कहना है कि खबर प्रकाशित होने से पहले कॉलोनी में सीवर लाइन चोक होने के कारण स्थिति नारकीय हो गई थी। गली में हर समय दूषित पानी भरा रहता था, जिससे न केवल आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी, बल्कि बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ था। स्थानीय महिलाओं ने बताया था कि बदबू के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया था और स्कूली बच्चों व राहगीरों का वहां से गुजरना दूभर बना हुआ था। कई बार शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में भारी रोष था।
विज्ञापन

वर्सन:
हमने वार्ड 21 स्थित बिजली टावर वाली गली में सीवर मैनहोल की सफाई करवा गंदगी बाहर निकाल दी गई है। अब क्षेत्र में ओवरफ्लो मैनहोल की समस्या नहीं बनेगी।-उमेद सिंह, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।

मैनहोल की सफाई होने के बाद बिजली टावर वाली गली, जहां दूषित जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें