फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीवर व्यवस्था चरमराई, सीवर की गंदगी सड़क पर आई

Wed, 29 Jan 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
तिकोना पार्क के पास मुख्य सड़क पर भरा दूषित पानी। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट:
विज्ञापन

- शहर के विभिन्न क्षेत्रों में समस्या से लोग परेशान, सीवर लाइन डालने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं
- रावलधी चौक के पास मुख्य सड़क पर दूषित पानी भरने से खफा होकर लोगों ने बुधवार सुबह की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर में इन दिनों सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या बनी हुई है। हालात ऐसे बने हैं कि मुख्य सड़कों के अलावा गलियों और चौराहों पर सीवर का दूषित पानी भरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी सीवर समस्याओं का समाधान न होना जनस्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से शहर में बेपटरी हुई सीवर व्यवस्था का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है। ताकि, शहरवासी राहत की सांस ले सकें। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चरमराई सीवर व्यवस्था पर एक रिपोर्ट...
कहां बने हैं क्या हालात
1- रोहतक रोड पर दो दिनों से भरा दूषित पानी, लोगों ने की नारेबाजी
रोहतक रोड स्थित रावलधी चौक के पास पिछले दो दिन से सीवर का दूषित पानी भरा है। यह पानी सीवर मैनहोल से ओवरफ्लो होकर सड़क तक पहुंचा है। पानी का स्तर यहां बढ़ रहा है जबकि विभाग की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया गया है। बुधवार सुबह पार्षद जयसिंह लांबा के नेतृत्व में लोगों ने नारेबाजी कर रोष जताया। पार्षद जयसिंह ने बताया कि प्रतिदिन यहां से पांच हजार से अधिक वाहन चालक गुजरते हैं, जो परेशान हैं। इसके अलावा, स्थानीय दुकानदार भी समस्याओं से दो-चार हो रहे हैं।
विज्ञापन


2- हीरा चौक क्षेत्र में दो माह बाद भी समस्या का नहीं हुआ समाधान
हीरा चौक से शनिदेव मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क के बीच पिछले दो माह से सीवर मैनहोल ओवरफ्लो होने से दूषित पानी भरा हुआ है। सीवर का पानी भरने से घरों में रहने वाले लोग और स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। कई कॉलोनियों को जोड़ने वाली इस सड़क से हर रोज चार हजार लोगों का अवागमन होता है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को मजबूरन दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं, इस मार्ग पर कई मंदिर भी बने हैं। श्रद्धालु भी दूषित पानी भरने से बेहद परेशान हैं। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ है।

3- तिकोना पार्क में 15 दिन से समस्या
शहर के तिकोना पार्क से कॉलेज रोड से मिलने वाली मुख्य सड़क पर 15 दिनों से सीवरेज लाइन का दूषित पानी भरा हुआ है। शहर व गांव से कॉलेज व स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को सीवर के पानी से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, सड़क से प्रतिदिन 3 हजार से अधिक वाहन चालकों का आवागमन बाधित हो रहा है। लोगों का कहना है कि वाहनों के तेज गति से गुजरने के कारण दूषित पानी के छींटे दुकानों तक पहुंच रहे हैं। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी यहां बने पंपिंग स्टेशन में आते-जाते रहते हैं, लेकिन, समाधान की ओर किसी का ध्यान नहीं गया है।
4- रविदास नगर से चरखी दरवाजा
क्षेत्र की मुथरी घाटी से रविदास नगर, चरखी दरवाजा क्षेत्र व गांव कलियाणा की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क के बीच आए दिन सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। लंबे समय तक जलभराव होने के कारण टाइलें भी धंस रही हैं। इसके चलते आए दिन दुपहिया वाहन चालक संतुलन बिगड़ने से घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई के लिए आने वाले कर्मचारी केवल बांस की लकड़ी के सहारे गंदगी को आगे खिसका देते हैं जबकि समस्या का स्थायी समाधान उनकी तरफ से नहीं किया जा रहा है। इसके चलते लोगों में विभाग के प्रति लगातार रोष बढ़ता जा रहा है।

लोगों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
- सीवर मैनहोल की सफाई नहीं होने के कारण शहर के रोहतक रोड पर दूषित पानी भरा हुआ है। मुख्यमार्ग होने के बावजूद विभाग ध्यान नहीं दे रहा जबकि लोग परेशान हैं।
-सुमित कुमार, दुकानदार
- हीरा चौक क्षेत्र में कई मंदिर हैं, जिनमें सुबह-शाम श्रद्धालु आते हैं। यहां अक्सर सीवर की समस्या बनी रहती है। इसके चलते श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय लोग भी परेशान हैं।
विज्ञापन

-पीयूष कुमार, दुकानदार
वर्सन:
हमारे कर्मचारी शहर में बनी सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान कर रहे हैं। जल्द ही यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद शहर के किसी क्षेत्र में समस्या नहीं रहेगी।
-बृजेश जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
फोटो: 16
शहर के रोहतक रोड पर भरा सीवर लाइन का दूषित पानी। संवाद
फोटो 17
सीवर समस्या को लेकर वार्डवासियों के साथ नारेबाजी करते वार्ड-एक से पार्षद जयसिंह लांबा। संवाद
फोटो:18
तिकोना पार्क के पास मुख्य सड़क पर भरा दूषित पानी। संवाद
फोटो: 19
हीरा चौक में सीवर मैनहोल से निकलता दूषित पानी। संवाद
फोटो: 20
मुथरी घाटी से चरखी दरवाजा की तरफ जाने वाली सड़क पर भरा सीवर लाइन का पानी। संवाद
फोटो: 21
सुमित कुमार।
फोटो: 22
पीयूष कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें