फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मेडिकल कॉलेज का नामकरण राव तुलाराम के नाम पर करने के समर्थन में उतरीं कई पंचायतें, स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

Wed, 10 Jun 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव बधवाना में आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीण। स्त्रोत :  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव घसोला में प्रस्तावित राजकीय मेडिकल कॉलेज के नामकरण पर असमंजस का माहौल बना हुआ है। एक ओर घसोला के ग्रामीण मेडिकल कॉलेज का नाम घसोला मेडिकल कॉलेज रखने की मांग कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों ने कॉलेज का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम के नाम पर ही रखने का समर्थन किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र की 14 पंचायतों के प्रतिनिधियों, मौजूदा सरपंचों और प्रबुद्ध व्यक्तियों की हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने के बाद सभी प्रतिनिधि नारनौल पहुंचे और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को ज्ञापन सौंपा।
बधवाना गांव में हुई बैठक में ग्राम पंचायतों ने सरकार के सामने विकल्प रखते हुए कहा कि यदि किसी कारणवश घसोला के ग्रामीणों की सहमति इस नाम पर नहीं बनती है, तो उनके क्षेत्र की कई अन्य पंचायतें इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन बिल्कुल निशुल्क सरकार को देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री को सौंपे ज्ञापन में चांगरोड, बालरोड, बधवाना, पालड़ी, जावा, रामलवास, गोकल, गुडाना, जयश्री, भागेश्वरी, अचिना, मिसरी और रामनगर सहित करीब 14 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर जिला पार्षद अनुवीर यादव, आशीष सरपंच मिसरी, जितेंद्र सरपंच जयश्री, हरपाल सरपंच बरसाना, अचीना सरपंच अनिल, चांगरोड सरपंच मनोज देवी, रामनगर पूर्व सरपंच राजीव यादव, संजय सरपंच बालरोड, मांगेराम पूर्व सरपंच पालड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें