फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जिले में सातवीं मौत, दस नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विद्या विहार कॉलोनी निवासी कोरोना संक्रमित महिला की खानपुर मेडिकल कॉलेज में मंगलवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका करीब एक सप्ताह पहले ही संक्रमित मिली थी और खानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। जिले में यह कोरोना से सातवीं मौत है। इसके अलावा बुधवार को दस नए कोरोना संक्रमित भी मिले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि विद्या विहार कॉलोनी निवासी 64 साल की महिला एक सप्ताह पहले कोरोना संक्रमित मिली थी। मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई। कोरोना से यह दो दिन में तीसरी मौत है। गत 19 अक्तूबर को भी स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत होने की पुष्टि की थी।
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि बुधवार शाम तक जिले से 52हजार 462 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 51हजार 493 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 839 लोग कोरोना संक्रमित मिले चुके हैं, जिनमें से सात की मौत हो चुकी है और 624 स्वस्थ हो चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि 208 संक्रमित फिलहाल उपचाराधीन हैं। जिले में अब 8350 लोग होम क्वारंटीन हैं, जबकि 17 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
विज्ञापन

बुधवार को यहां मिले कोरोना संक्रमित
डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता और चंचल तोमर ने बताया कि बुधवार को शहर के मेजबान चौक निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, मोरवाला निवासी 22 साल का युवक, शहर निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति, प्राचीन हनुमान मंदिर के समी रहने वाली 30 वर्षीय महिला, कॉलेज रोड निवास 79 साल का व्यक्ति, शहर निवासी 69 साल का व्यक्ति, बाढड़ा निवासी 24 वर्षीय युवक, दादरी निवासी 21 साल का युवक, शहर निवासी 64 साल की महिला और सांवड़ निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।
कोरोना संक्रमित जिस महिला की मौत हुई है वो खानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थी। जिले में सातवें कोरोना संक्रमित की मौत हुई है जबकि 624 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें