फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: संदिग्ध हालात में सातवीं कक्षा का छात्र लापता

Fri, 18 Oct 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रेमनगर निवासी एवं सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसके पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। इसके आधार पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रेमनगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा विशाल 16 अक्तूबर को सुबह 8 बजे घर से स्कूल जाने का नाम लेकर निकला था। छुट्टी का समय बीतने के बाद भी जब वो घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे तलाश करते हुए स्कूल गए। वहां पहुंचने पर पता चला कि 16 अक्तूबर को विशाल स्कूल आया ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें