फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तत्कालीन वाहन आरसी क्लर्क पर गबन का केस दर्ज

Fri, 18 Oct 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा(चरखी दादरी)। बाढड़ा एसडीएम कार्यालय में तैनात तत्कालीन आरसी क्लर्क योगेश पर अब बाढड़ा थाना पुलिस ने गबन का केस दर्ज किया है। इससे पहले बाढड़ा और लोहारू डीएसपी ने मामले की जांच की और उनकी जांच रिपोर्ट मिलने पर ही पुलिस ने आईपीसी की धारा 409 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें कि आम आदमी पार्टी के तत्कालीन हलका अध्यक्ष एवं आरटीआई कार्यकर्ता राकेश चांदवास ने इस गबन के संबंध में मई 2024 में शिकायत सौंपी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बाढड़ा एसडीएम कार्यालय में फरवरी और मार्च 2018 में आई गाड़ियों की 3.66 लाख की रजिस्ट्रेशन फीस आवेदकों से तो ले ली गई, लेकिन सरकारी कोष में जमा नहीं करवाई गई।
राकेश चांदवास का आरोप था कि तत्कालीन आरसी क्लर्क ने तत्कालीन एसडीएम के साथ साठ-गांठ कर 3,66,890 रुपये की राशि अपने पास रखकर गबन किया है। जिला पुलिस ने इस मामले में सभी पक्षों के बयान दर्ज किए। हालांकि उस दौरान जब जांच की गई तो सामने आया कि 2,48,160 रुपये की राशि सरकारी कोष में जमा नहीं करवाई गई है। लेकिन 3,66,890 रुपये की राशि में एक दिन की 1,18,730 रुपये की राशि वह पहले ही जमा करवा चुका था।
विज्ञापन




दो माह पहले राशि जमा करवा चुका आरोपी क्लर्क

शिकायतकर्ता का कहना है कि गबन का मामला वर्ष 2018 का है, लेकिन किसी अधिकारी की पकड़ में नहीं आया। इसका फायदा उठाकर तत्कालीन क्लर्क ने 2,48,160 रुपये ट्रेजरी में जमा नहीं करवाए। शिकायतकर्ता ने जब यह मामला उठाया तो आरसी क्लर्क हरकत में आया। उसने करीब दो माह पहले 2,48,160 रुपये की राशि सरकारी खजाने में जमा करवा दी।




ऑडिट के बाद भी नहीं पकड़ में आया मामला

शिकायतकर्ता ने बताया कि गबन करने के बाद स्टाफ ने अपनी गलती पर पर्दा डालने का प्रयास भी किया। उस दौरान एजी हरियाणा एवं ट्रांसपोर्ट विभाग से ऑडिट करने पहुंची टीम को बहला-फुसलाकर ऑडिट करवाया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में शिकायत मिली थी और जांच के बाद तत्कालीन आरसी क्लर्क योगेश पर मामला दर्ज किया गया है।
-भारतभूषण, डीएसपी, बाढड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें