फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छह शिक्षकों के तबादले के बाद पीजी कॉलेज को मिले सात नए शिक्षक, फिर भी कई विषयों की पढ़ाई पर संकट

Sun, 15 Nov 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव भैरवी स्थित राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
चरखी दादरी। राजकीय पीजी कॉलेज में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए हाल ही में तबादला प्रक्रिया के तहत छह शिक्षकों का दूसरे स्थानों पर स्थानांतरण किया गया है जबकि इसके बदले कॉलेज को सात नए शिक्षक मिले हैं। राहत की बात यह है कि सभी सात नए शिक्षकों ने कॉलेज में ज्वाइन भी कर लिया है।
विज्ञापन

इसके बावजूद कॉलेज में कई महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पद खाली हैं। विशेषकर अंग्रेजी विषय की दोनों पोस्ट रिक्त होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। वहीं समाजशास्त्र और कंप्यूटर विषय के शिक्षक भी कॉलेज में उपलब्ध नहीं हैं।

इन विषयों के मिले शिक्षक
कॉलेज को अर्थशास्त्र, गणित, इतिहास, कॉमर्स के दो, भूगोल और फिजिकल एजुकेशन विषय के एक-एक शिक्षक मिले हैं। इसके अलावा कॉमर्स और राजनीतिक विज्ञान विषय के शिक्षकों को एक्सटेंशन पर लगाया गया है। नए शिक्षकों के आने से कुछ विषयों में पढ़ाई की व्यवस्था जरूर बेहतर होने की उम्मीद है लेकिन अभी भी सभी विषयों में नियमित शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


कई विषयों के पद अब भी रिक्त
कॉलेज में अंग्रेजी विषय की दोनों पोस्ट खाली हैं। इसके अलावा समाजशास्त्र और कंप्यूटर विषय के पद भी रिक्त पड़े हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को इन विषयों की पढ़ाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज में शिक्षकों की कमी के चलते पहले से ही उधार के शिक्षकों की व्यवस्था और ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है। अब सात नए शिक्षकों के आने से कुछ हद तक राहत मिलेगी लेकिन रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति होने तक समस्या पूरी तरह दूर नहीं होगी।

अपने भवन का इंतजार
राजकीय पीजी कॉलेज की परेशानी केवल शिक्षकों की कमी तक सीमित नहीं है। कॉलेज अब भी उधार के भवन में संचालित हो रहा है। शहर में कॉलेज के लिए अपने भवन की व्यवस्था नहीं हो पाई है। लंबे समय से विद्यार्थियों और कॉलेज प्रशासन को अपने भवन का इंतजार है लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कॉलेज को शहर में अपना भवन कब तक मिल पाएगा।


सभी शिक्षकों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। सोमवार से नियम कक्षाएं लगनी शुरू हो जाएंगी। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने प्रयास जारी है। - जेएस मोर, प्राचार्य, राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें