चरखी दादरी। जिले में डेंगू पॉजिटिव केस मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को भी जिले में सात लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं और इसकी पुष्टि डिप्टी सीएमओ एवं डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने की है। उन्होंने बताया कि डेंगू जांच के लिए सैंपलिंग अभी भी जारी है और वीरवार को 20 नए सैंपल लिए गए।
उन्होंने बताया कि बुधवार तक जिले में डेंगू मरीजों की संख्याद 571 थी जो नए केस मिलने के बाद 578 हो गई। वीरवार को आठ सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि सात की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उन्होंने बताया कि इस साल दो दिसंबर तक विभाग डेंगू जांच के लिए 1499 सैंपल ले चुका है। वीरवार को बीस नए सैंपल लिए गए और फिलहाल 27 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है। पिछले साल की अगर बात करें तो दो दिसंबर 360 सैंपल लिए गए थे और 132 डेंगू मरीज मिले थे। उन्होंने बताया कि इस साल 1600 से अधिक सैंपल विभाग लेगा। संवाद