चरखी दादरी। जिलास्तरीय कुश्ती के लिए सीनियर महिला व पुरुष वर्ग के ट्रायल 10 अक्तूबर को दिल्ली बाईपास, 152 डी राजमार्ग के निकट स्थित बहादुर सिंह अखाड़ा परिसर में होंगे। सचिव जिला कुश्ती संघ योगेश इमलोटा ने बताया कि ट्रायल के लिए वजन का समय सुबह 8 से 9 बजे तक रहेगा। इसमें भाग लेने वाले महिला व पुरुष सीनियर वर्ग के पहलवान को अपने साथ दो फोटो व आधार कार्ड ओरिजनल व फोटो कॉपी लेकर आना होगा। ट्रायल के उपरांत जिला दादरी कुश्ती टीम का चयन इन्हीं खिलाड़ियों से होगा। चुने गए खिलाड़ी सोनीपत में होने वाली राज्यस्तरीय स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ब्यूरो