फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डीईओ धर्मेंद्र ने संभाला डायट का अतिरिक्त कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 14 डायट बिरही कलां में प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के बाद स्टाफ के साथ डीईओ धर्मेद्र। विज्ञप्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बिरही कलां में प्राचार्य पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने संस्थान परिसर का निरीक्षण किया।

वरिष्ठ प्रवक्ता नवरत्न ने बताया कि धर्मेंद्र चौधरी ने पहले दिन कार्य की शुरुआत संस्थान की डिजिटल व तकनीकी सुविधाओं को दुरुस्त करने के आदेशों के साथ की। उन्होंने वाई-फाई, इंटरनेट कनेक्टिविटी, स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल बोर्ड और प्रशिक्षण में प्रयुक्त अन्य उपकरणों को सुधारने के निर्देश दिए। कबाड़ का निस्तारण करने व ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के बारे भी निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता देवदत्त कौशिक, वरिष्ठ प्रवक्ता सुजीता देवी, डॉ. ओमप्रकाश, सुशील कुमार, सोमबीर जाखड़, राजेश कुमार, विवेक कुमार, श्रुति श्योराण, नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें