फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीनियर हरियाणा लैक्रोस चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल आज

Sun, 20 Sep 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। आदमपुर, हिसार में 26 और 27 सितंबर को आयोजित होने वाली चौथी सीनियर हरियाणा लैक्रोस राज्यस्तरीय चैंपियनशिप के लिए दादरी जिले की पुरुष और महिला टीमों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। जिलास्तरीय चयन ट्रायल 20 सितंबर को अनीस इंटरनेशनल स्कूल, हड़ौदा कलां में आयोजित होंगे।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार चयन ट्रायल सुबह 10 बजे शुरू होंगे। जिले के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया लैक्रोस कमेटी की ओर से निर्धारित मानदंडों के अनुसार पूरी की जाएगी।
ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति लानी होगी। खिलाड़ियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें