फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आठ सांस्कृतिक टीमों का चयन

Sat, 08 Aug 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के चिड़िया मोड़ स्थित नई अनाज मंडी परिसर में 15 अगस्त को मनाए जाने वाले जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए केएन स्कूल में सांस्कृतिक टीमों का चयन किया गया। उपायुक्त मनदीप कौर द्वारा गठित कमेटी ने सीईओ जिला परिषद प्रदीप अहलावत की अध्यक्षता में टीमों का चयन किया है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए चयन समिति ने टीमों का प्रदर्शन देखा। इस अवसर पर सीईओ ने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुति किसी भी कार्यक्रम में जान फूंकने का कार्य करती हैं। इसमें विद्यार्थियों की भागीदारी अहम है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 15 टीमों ने भागीदारी की थी जिनमें से आठ टीमों का चयन कर लिया गया है।
डीआईपीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए लगभग 50 मिनट का समय रखा गया है। की टीम सभी टीमें 13 अगस्त को अंतिम पूर्वाभ्यास और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुतियां देंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें