फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आईटीआई में लगी दूसरी मेरिट सूची, 316 सीटें हुईं आवंटित

Wed, 10 Jul 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रावलधी के आईटीआई में मेरिट सूची के बारे में पूछताछ करने पहुंचा आवेदक।
विज्ञापन
चरखी दादरी/झाेझूकलां। प्रदेश की सभी राजकीय व निजी आईटीआई में मंगलवार को दूसरी मेरिट सूची जारी हो गई। जिले की चार राजकीय आईटीआई में कुल 316 सीटें आवंटित हुई हैं। इसमें पहली के मुकाबले आवंटित सीटों की संख्या कम रही है। पिछली सूची में दाखिला संख्या कम रही थी और इससे ज्यादा सीटें आवंटित होने की संभावना थी।
विज्ञापन


गांव रावलधी स्थित जिला नोडल आईटीआई इंचार्ज श्रीनिवास ने बताया कि संस्थान में दूसरी सूची में 19 ट्रेडों में कुल 170 सीटें आवंटित हुई हैं। इनमें सबसे अधिक सीटें कोपा ट्रेड में आवंटित हुईं। वहीं सबसे कम ड्रेस मेकिंग व पेंटर ट्रेड में सीटें आवंटित हुईं। कारपेंटर ट्रेड में एक भी सीट दूसरी मेरिट सूची में आवंटित नहीं हुई है।
इसी तरह कादमा आईटीआई में कुल 53 सीटें अलॉट हुई। संस्थान इंचार्ज सोमबीर सिंह ने बताया कि इसमें सबसे अधिक सीटों की संख्या फायर सेफ्टी ट्रेड में रही और सबसे कम स्टेनो हिंदी में रही है। बात करें कादमा आईटीआई की तो इसमें कुल 87 सीटें आवंटित हुई हैं। संस्थान प्राचार्य सुरजीत बजाड़ ने बताया कि संस्थान में सबसे ज्यादा सीटें कोपा में आवंटित हुई और सबसे कम ड्रेस मेकिंग में रही है।
विज्ञापन

महिला आईटीआई के इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि संस्थान की छह ट्रेडों में से दो में छह सीटें ही आवंटित हुई हैं। इनमें कोपा की चार और ड्राफ्टमैन सिविल की दो सीटें शामिल हैं। इस सूची में शामिल आवेदक 13 जुलाई तक फीस जमा करा सकेंगे। वहीं संस्थानों में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 12 जुलाई तक ही चलेगी। 18 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन




रावलधी आईटीआई में ये रही आवंटित सीटों की स्थिति
ट्रेड का नाम - सीटों की संख्या- आवंटित सीटें

कोपा - 48 - 30

ड्रेस मेकिंग - 20 - 1

इलेक्ट्रिशियन - 40- 11

फिटर - 40- 9

टर्नर - 40- 11

वेल्डर - 40- 18

कारपेंटर - 48 -0

प्लंबर - 48 - 17

मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स - 24 - 9

ड्राफ्टमैन सिविल - 24 -8

मैकेनिक डीजल - 24- 8

पेंटर सामान्य - 20- 1

मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 24- 9

मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 24-10

मैकेनिक डीजल ड्यूल मोड - 24-4

स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट अंग्रेजी - 24-10

मोटर मैकेनिकल व्हीकल ड्यूल मोड - 24-9

स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट हिंदी (एससीवीटी) - 24-5




कादमा आईटीआई में ये रही स्थिति
ट्रेड - आवंटित सीटें

कोपा - 9

ड्रेस मेकिंग - 0

इलेक्ट्रिशियन - 11

फिटर - 5

वेल्डर - 4

ड्राफ्टमैन - 4

स्टेनो हिंदी - 4

फायर सेफ्टी - 11

सोलर टेक्नीशियन - 7




बलाली आईटीआई में ये रहा आवंटित सीटों का ब्योरा
कोपा - 15

ड्रेस मेकिंग - 1

इलेक्ट्रीशियन - 7

फिटर - 8

टर्नर - 6

वेल्डर - 12

पेंटर - 3

प्लंबर - 8

मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 7

वायरमैन - 5

सोलर टेक्नीशियन - 8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें