फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हनुमान मंदिर में चोरी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Apr 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्पेशल स्टाफ पुलिस की टीम ने शहर के हनुमान मंदिर में दानपात्र तोड़कर चोरी करने के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 18 मार्च को शहर के वार्ड-13 निवासी मनोज ने पुलिस को शिकायत दी कि पुराने शहर दादरी पाना हसान (कीकर वासनी) में श्री हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात हो गई।
विज्ञापन

मंदिर के दो दान पात्र तोड़कर पैसे निकाल लिए और मंदिर का ताला तोड़कर बड़े दान पात्र को उठाकर ले गए हैं जिसमे पूरे वर्ष भर के करीब 40 से 50 हजार रुपये के करीब रुपये होते हैं। सुबह 4 बजे पुजारी को मंदिर खोलने के समय घटना का पता चला।
दानपात्र से चोरी किए सिक्के रविदास बस्ती को जाने वाले रास्ते पर व वाल्मीकि बस्ती को जाने वाले रास्ते पर बिखरे पड़े मिले। मंदिर को करीब 60 से 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने चोरी की धारा के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मामले में आरोपी कैश सरोहा उर्फ गोली निवासी वार्ड नंबर 19 रविदास नगर दादरी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसने अपने साथी साहिल व अंकित वासी घसौला के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी कैश के मकान से चोरी की रकम में से 2 हजार रुपये बरामद किए। सोमवार को स्पेशल स्टाफ दादरी में तैनात हेड कांस्टेबल श्रीभगवान ने साथी आरोपी अंकित निवासी घसौला को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें