फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अवैध रिवाॅल्वर और 8 कारतूस बरामदगी मामले में दूसरा आरोपी काबू

Sat, 05 Jul 2025 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- नूहं का रहने वाला है दूसरा आरोपी, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अवैध रिवॉल्वर और 8 कारतूस बरामदगी मामले में सीआईए ने दूसरे आरोपी नूहं के मरोडा के रहने वाले विष्णु को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 30 जून को हेड कांस्टेबल अमित की अगुवाई में सीआईए टीम अनाज मंडी दादरी के पास गश्त कर रही थी। उसी दौरान सूचना मिली कि रेवाड़ी के गोकलगढ़ निवासी रोहित अवैध रिवॉल्वर लिए हुए काठमंडी में प्रकाश आयरन स्टोर के पास गली में खड़ा है। सूचना के आधार पर सीआईए ने दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। उससे रिवॉल्वर व 8 कारतूस बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित के खिलाफ शहर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया। वहीं, पूछताछ में नूहं निवासी विष्णु का नाम सामने आया था। शुक्रवार को सीआईए स्टाफ ने दूसरे आरोपी विष्णु को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें