फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डॉग स्क्वॉयड के साथ खंगाले तस्करों के पुराने ठिकाने

Fri, 06 Nov 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दादरी पुलिस ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में वीरवार को पुलिस टीम ने गांव रावलधी में अचानक दबिश देकर तीन संदिग्धों के ठिकानों की तलाशी ली।
विज्ञापन

तीनों पूर्व में नशा तस्करी और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से उनके मकानों, परिसरों और आसपास के संभावित स्थानों को खंगाला, हालांकि इस दौरान कोई नशीला पदार्थ या अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के दिशा-निर्देशों पर यह विशेष अभियान चलाया गया।
थाना सदर प्रभारी उप निरीक्षक सतबीर के नेतृत्व में गठित टीम ने गांव रावलधी में चिह्नित तीन संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया, जो पूर्व में नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त और आपूर्ति से जुड़े मामलों में संलिप्त रहे हैं तथा पुलिस की निगरानी सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन

तलाशी अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वॉड भी मौजूद रहा। खोजी कुत्तों की मदद से मकानों और संभावित स्थानों की जांच की गई। लेकिन कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त रहे व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें