फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एसडीएम ने मंडी परिसर का दौरा कर सुनीं आढ़तियों और किसानों की समस्याएं

Tue, 02 Apr 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बे के अनाज मंडी में सोमवार को 19 हजार क्विंटल सरसों की आवक हुई है जबकि 5500 क्विंटल की खरीद हुई है। एसडीएम सुरेश कुमार दलाल ने अनाज मंडी का दौरा कर सरसों खरीद कार्य का जायजा लिया। एसडीएम ने खरीद कार्य से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फसल बेचने में कोई परेशानी न आए। उन्होंने सरसों के उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हनुमान शर्मा, मंजीत नांधा, योगेश, रामबीर बेरला, प्रीतम भारद्धाज, भूपेंद्र जाखड़, कृष्ण धनासरी ने एसडीएम से सरसों की उठान करवाने की मांग की। एसडीएम सुरेश कुमार दलाल ने कहा कि खरीद कार्य में पूरी पारदर्शिता व सजगता से कदम उठाए जा रहे हैं। आढ़ती किसानों को जागरूक कर सूखा अनाज ही मंगवाए ताकि अनाज का जल्दी उठान संभव हो सके। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित करें कि नमी मापक मशीन, मापतोल मशीन सहित सभी यंत्र दुरूस्त हो। झार लगाने का कार्य भी ठीक से करें। मार्केट कमेटी के मंडी सुपरवाइजर सतीश हुड्डा ने बताया कि सोमवार को अनाज मंडी में 19 हजार क्विंटल सरसों की आवक हुई है जबकि 5500 क्विंटल की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें