कस्बे की अनाज मंडी में धर्मकांटे का जायजा लेते एसडीएम आशीष सांगवान।
- फोटो : 1
बाढड़ा। एसडीएम ने वीरवार को बाढड़ा अनाज मंडी का दौरा कर मंडी में किसानों व आढ़तियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी परिसर में धर्मकांटा, शौचालय, बिजली-पानी, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने मंडी में मौजूद आढ़तियों से बाजरा खरीद को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने तथा मंडी में व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम आशीष सांगवान ने मंडी परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने, पेयजल व शौचालय की समुचित व्यवस्था रखने तथा बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने धर्मकांटा की व्यवस्था की भी जानकारी ली और खरीद कार्य से जुड़े कर्मचारियों व आढ़तियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि फसल खरीद के दौरान किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंडी में आने वाले किसानों की सुविधा के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जाए।