एसडीएम योगेश सैनी राजस्व विभाग की टीम के साथ जलभराव क्षेत्र का दौरा करते हुए। स्रोत : प्रवक्ता
चरखी दादरी। उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल के निर्देशों पर एसडीएम योगेश सैनी ने रविवार को राजस्व विभाग की टीम के साथ क्षेत्र के गांव निमडी, झोझू कलां, कलाली के खेतों में जाकर खराब फसलों का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि किसानों की खराब हुई फसलों का राजस्व विभाग की टीम खेतों में जाकर सर्वे कर रही है और सटीक आंकड़े रिपोर्ट में दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से फसल खराबे के बारे में चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से कपास, बाजरा और अन्य फसलें प्रभावित हुई हैं इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। फसल खराबे की समस्या और नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर जल्दी ही सरकार को भेजी जाएगी ताकि समय पर मुआवजा दिलवाया जा सके।