फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रोहतक में इनेलो का सम्मेलन 25 को, सुनैना ने दिया न्योता

Sun, 14 Sep 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
इनेलो नेता सुनैना चौटाला कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अ​भियान चलाते हुए। स्रोत: विज्ञप्ति
विज्ञापन
चरखी दादरी। इनेलो नेता सुनैना चौटाला ने रविवार को क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से रोहतक में 25 सितंबर को होने वाले सम्मान समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि समारोह में पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन

सुनैना ने गांव रानीला, कमोद, रावलधी, मोरवाला, लोहरवाड़ा, गामडी, चरखी दादरी, पांडवान, बिरही, कालूवाला में जनसंपर्क के दौरान कहा कि सही मायनों में देवीलाल के सपने को पूरा करने के लिए कोई पार्टी प्रतिबद्ध है तो वह केवल इंडियन नेशनल लोकदल ही है। देवीलाल के जीवन का मूल लक्ष्य आम गरीब जनता के हितों की रक्षा करना रहा। इस दौरान उनके साथ इनेलो की महिला प्रदेश अध्यक्ष तनुजा कश्यप, जिला प्रभारी विजय पंचगामा, जिला अध्यक्ष सूबे सिंह अटेला, हलका अध्यक्ष जयभगवान ठेकेदार, महिला जिला अध्यक्ष इंदू फोगाट सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें