फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं आमजन की समस्याएं

Tue, 17 Mar 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने बिजली, पानी, राजस्व, पेंशन और अन्य सरकारी सेवाओं से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। एसडीएम ने सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


एसडीएम आशीष सांगवान की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने बिजली, पानी, राजस्व, पेंशन और अन्य सरकारी सेवाओं से संबंधित शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखीं। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाए और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है इसलिए समाधान शिविरों के माध्यम से जनता की शिकायतें मौके पर ही सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें