संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक 75 प्रतिशत शिकायतों का समाधान करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की जा चुकी है।
वीरवार को आयोजित शिविर में उपायुक्त मुनीश शर्मा के निर्देशन में एसडीएम आशीष सांगवान व सीटीएम जितेंद्र ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शिकायतों पर सुनवाई करते हुए नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निदान किया गया।
उन्होंने बताया कि जिला के लघु सचिवालय सभागार में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसमें नागरिकों की शिकायतों का समाधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में शिकायत लेकर आए नागरिकों की शिकायतों को सुनते हुए मौके पर ही समाधान करवाया जाता है और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।
उन्होंने समाधान शिविर में आने वाले लोगों को विश्वास दिलाया कि किसी भी रूप से प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर समस्या का समाधान करने में देरी नहीं की जाएगी।
फोटो- 19 लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में समस्याएं सुनते एसडीम। स्रोत : सरकारी प्रवक्ता