सरल केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम आशीष सांगवान।
- फोटो : 1
बाढड़ा। एसडीएम आशीष सांगवान ने वीरवार दोपहर बाद स्थानीय सरल केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
एसडीएम आशीष सांगवान ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी ली और तुरंत प्रभाव से संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यालयों में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि सरल केंद्र आम नागरिकों की सुविधा के लिए स्थापित किए गए हैं, इसलिए कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और जिम्मेदारी से कार्य करना अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए। इससे पहले क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का भी दौरा किया गया। एसडीएम द्वारा सरल केंद्र के किए गए औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।