फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लू के थपेड़ों ने झुलसाया, पसीने से तर-बतर रहे लोग

Tue, 21 May 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सोमवार दोपहर चरखी दादरी  बस स्टैंड रोड से गुजरती छात्रा। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में सोमवार को भी भीषण गर्मी रही। 21 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से गर्म हवा चली और लू के थपेड़ों ने झुलसा दिया। दिन का अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 30 डिग्री बना रहा। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी प्रकार बने रहने का अनुमान है। तापमान और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने चरखी दादरी के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, इस बार मानसून 27 जून से तीन जुलाई तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं का दबाव बना है। गर्म हवाओं ने वातावरण से नमी को सोख लिया है जिससे तपिश बढ़ गई है। सूर्य की तेज किरणोें से धरती तप रही है। गर्मी से अब आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। उन्होंने बताया कि आने वाले एक सप्ताह तक दिन और रात के तापमान में उछाल बना रहेगा। उन्होंने बताया कि इस बार मानसून 27 जून से तीन जुलाई के बीच पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें