फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद ट्रॉले के नीचे आने से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ चौक के समीप टक्कर लगने के बाद एक स्कूटी सवार ट्रॉले के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉले समेत स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक खेड़ी बूरा गांव का रहने वाला था। मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह करवाया जाएगा। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खेड़ी बूरा निवासी दीपक पुत्र दयानंद सोमवार शाम अपनी स्कूटी पर सवार होकर शहर से अपने गांव लौट रहा था। देर शाम जब वह महेंद्रगढ़ चौक के समीप पहुंचा तो एक ट्रॉले से उसकी स्कूटी टकरा गई। हादसे में दीपक स्कूटी समेत सड़क पर जा गिरा और उसी दौरान ट्रॉले का टायर उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई और राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दीपक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजन पहुंचने के बाद ही मृतक के बारे में पूरी जानकारी मिल पाएगी। इस संबंध में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें