फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लकड़ी खरीदने के लिए बुलाकर आरा संचालक से मारपीट, 5 पर केस

Mon, 06 Jan 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव कादमा निवासी एक आरा संचालक को धोखे से दुकान पर बुलाया और फिर उसके साथ मारपीट की गई। इसमें संचालक काफी घायल हो गया और उसे पीजीआई में भर्ती कराना पड़ा। अब घायल के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कादमा निवासी विवेक अपने गांव में ही आरा मशीन की दुकान चलाता है। 3 जनवरी की रात करीब 7 बजे वह अपने घर पर था। उसी दौरान उसे एक अनजान नंबर से फोन आया। इसमें एक व्यक्ति ने कहा कि उसे लकड़ी के गुटके खरीदने हैं। अभी दुकान पर आ जाओ। बाद में वह दुकान पर गया तो एक चारपहिया वाहन में सवार पांच युवक आए। लकड़ी के बारे में पूछने पर आरोपियों ने कहा कि लकड़ी देखकर बताएंगे कितनी लकड़ी लेनी है। सभी हाथ में डंडे व लोहे का रॉड लेकर नीचे उतरे और उस पर शॉल डालकर हमला कर दिए। इसमें उसे काफी चोटें लगीं और वह बेहोश हो गया।
बाद में परिजनों ने उसे दादरी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। घायल का आरोप है कि सुबह उसके भाई की दुकान के किराएदार ने भी उसे फोन कर धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें