फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 23.642 किलोग्राम दूध देकर सतेंद्र की भैंस रही प्रथम

Tue, 18 Feb 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 खातीवास गांव में विजेता भैंस के साथ पशुपालक सतेंद्र। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव खातीवास स्थित पशु चिकित्सालय में स्वदेशी गाय और भैंस के संरक्षण एवं विकास के लिए तीन दिवसीय पशुधन दुग्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 25 किलोग्राम से अधिक दूध देने वाली भैंसे शामिल की गई, लेकिन सतेंद्र की भैंस ने 23.642 किलोग्राम दूध देकर प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन

बता दें कि 13 से 15 फरवरी, 2025 तक तीन दिवसीय पशुधन दुग्ध प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें ऑनलाइन पंजीकृत पशुपालकों की भैंसों ने भाग लिया। खातीवास निवासी सतेंद्र ने भी अपनी मुर्रा भैंस प्रतियोगिता में लाई। तीन चरणों में सतेंद्र की भैंस ने 34 किलो 465 ग्राम दूध देकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसकी प्रतिदिन दूध औसत 23 किलो 642 ग्राम रही।
सतेंद्र की भैंस ने दूसरे ब्यांत में 18 से 22 दिसंबर 2023 तक आयोजित चार दिवसीय पशुधन दुग्ध प्रतियोगिता में 21 किलो 92 ग्राम दूध देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अब तीसरे ब्यांत में भी प्रथम रही है। प्रतियोगिता में डॉ. अरुण कुमार, वीएलडीए नीरज कुमार एआर बिजेंद्र कुमार का मार्गदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें