सर्वजातीय सर्वखाप और विभिन्न संगठनों ने सर्वेश्वर दयाल धाम में किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सर्वजातीय सर्वखाप एवं विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को बाबा स्वामी दयाल धाम में आयोजित कार्यक्रम में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान प्राण गंवाने वाले 21 लोगों को श्रद्धांजलि दी। फोगाट खाप सचिव सुरेश फोगाट ने बताया कि किसानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
सचिव सुरेश ने कहा कि इन किसानों के योगदान को कभी भूलना नहीं है। ये आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। कार्यक्रम में पंचगामा प्रधान राजबीर शास्त्री, शमशेर सिंह, महावीर सिंह, राजकरण, रामकुमार कादयान, रणबीर, कृष्ण फोगाट, नारायण आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान महीपाल फोगाट, बलबीर फोगाट, नरेंद्र फोगाट, रामकुमार फोगाट, सचिन फोगाट, सुनील पहलवान, राजबीर फोगाट, शमशेर मालिक, राम, महावीर सिंह, ईश्वर, राजकपूर, विजयपाल मौजूद रहे।
फोटो - 37
सर्वजातीय खाप बैठक को संबोधित करते वक्ता। स्रोत : संगठन