फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो साल की पैरवी लाई रंग, सांवड़ बस अड्डे पर लगेंगी छह सोलर लाइटें

Sat, 14 Nov 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव सांवड में लगी लाइटें।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव सांवड़ के बस अड्डे पर रोशनी की व्यवस्था करने की ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। सेवा संकल्प संगठन की करीब दो साल की पैरवी के बाद जिला परिषद की ओर से बस अड्डे पर छह सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और एक सप्ताह के अंदर लाइटें लगाने का कार्य पूरा होने की संभावना है। बस अड्डे पर रोशनी की व्यवस्था होने से सांवड़ सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इस मांग को सेवा संकल्प संगठन ने विभिन्न मंचों पर प्रमुखता से उठाया था।

खेल मैदान में लगेंगी लाइटें
गांव के अस्पताल के पीछे स्थित खेल मैदान में भी सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। मैदान में रोशनी की व्यवस्था न होने से खिलाड़ियों को काफी समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खिलाड़ियों की ओर से भी कई बार इस समस्या को उठाया गया था। अब बस अड्डे के साथ खेल मैदान में भी लाइटें लगने से ग्रामीणों और खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन



फरवरी 2025 की बैठक में पारित किया था प्रस्ताव
सेवा संकल्प संगठन की ओर से बताया गया कि सांवड़ बस अड्डे पर आसपास के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण अपने गंतव्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार करते हैं। सुबह के समय चंडीगढ़ जाने वाली बस दिन निकलने से पहले पहुंचती है। ऐसे में अंधेरा होने के कारण यात्रियों को बस में बैठने और इंतजार करने में परेशानी होती थी। यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए संगठन ने फरवरी 2025 में हुई बैठक में बस अड्डे पर रोशनी की व्यवस्था करवाने के लिए जनप्रतिनिधियों के समक्ष मांग उठाने का प्रस्ताव पारित किया था।

चेयरमैन काे सौंपा था ज्ञापन
संगठन पदाधिकारियों ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत करवाया। जिला परिषद की बैठक से पहले चेयरमैन मनदीप डालावास से मुलाकात कर ग्रामीणों की परेशानी रखी गई। चेयरमैन ने समस्या को गंभीर बताते हुए अगली बैठक में प्रस्ताव मंजूर करवाने का आश्वासन दिया था। संगठन की मांग पर जिला परिषद सदन की पिछली बैठक में बस अड्डे पर लाइटें लगवाने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया। अब एक सप्ताह में लाइटें लगने की उम्मीद है।
संगठन का जताया आभार


ग्रामीण सुरेश, राहुल, मोहित, करण, आशीष, अजय, विनोद, गौरव, साहिल, महेश, दिनेश व अन्य ने मांग पूरी होने पर सेवा संकल्प संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें