फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: मांढी पिरानू और बधवाना में एक-एक वोट से तो बिलावल में दो वोट के अंतर से तय हुआ सरपंच

Mon, 14 Nov 2022 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

चारों खंड में से सरपंच पद पर बाढड़ा और झोझू खंड में सबसे रोचक मुकाबले देखने को मिले। डांडमा में तीन वोट का अंतर रहा।
विज्ञापन
एक वोट से जीत दर्ज करने वाली मांढी पिरानू सरपंच अनीता। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरपंच चुनाव में चरखी दादरी के जिले के चार गांवों में काफी रोचक मुकाबले देखने को मिले। इनमें से तीन गांव बाढड़ा खंड के तो एक गांव झोझूकलां खंड का है। मांढी पिरानू और बधवाना में जीत का अंतर एक वोट का रहा जबकि बिलावल और डांडमा में यह अंतर क्रमश: दो और तीन वोट का रहा। इन चारों गांवों में रोचक चुनाव परिणाम शनिवार को भी चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन


झोझू खंड के बधवाना गांव की बात करें तो यहां 6 उम्मीदवार मैदान में थीं। इस गांव में 1837 मतदाताओं में से 1498 ने मतदान किया। गांव में सबसे अधिक 385 वोट अनुपमा को मिले। उनकी प्रतिद्वंद्वी इंदु यादव को 384 मत मिले और अनुपमा ने एक वोट से सरपंची अपने नाम की। इसी प्रकार बाढड़ा खंड के मांढी पिरानू गांव में भी जीत का अंतर महज एक वोट का रहा। यहां 975 मतदाताओं में से 855 ने अपने मत का प्रयोग किया। इस गांव की उम्मीदवार अनीता को 290 मत मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ममता को 289 वोट मिले।
 

वहीं, बिलावल गांव की बात करें तो दस उम्मीदवार मैदान में थी। इनमें से सुदेश पत्नी अनिल को 402 मत मिले। दूसरी प्रत्याशी सुनील को 400 मत मिले। तीसरी प्रत्याशी पूनम को 336, चौथी प्रत्याशी मोनिका को 258 मत मिले, पांचवीं प्रत्याशी सुमन को 142 मत मिले। इस गांव में तीन प्रत्याशियों को 10 से भी कम वोट मिले। इस प्रकार बिलावल गांव में दो वोट से सुदेश को सरपंची मिली।

विज्ञापन


इसी प्रकार डांडमा गांव में भी सरपंच पद के लिए जीत का अंतर तीन वोट का रहा। डांडमा में आनंद मात्र तीन मत से गांव के सरपंच बने हैं। इस गांव में पांच उम्मीदवार मैदान मे थे और यहां 1733 मत डले। इनमें से आनंद को 626, रमेश को 623, देवेंद्र को 242, नटवर को 157, धर्मवीर को 78 मत मिले। आनंद ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश को तीन वोट से हराया।

तीन वोट से जीतने वाले डांडमा सरपंच आनंद।- फोटो : CharkhiDadri

 

फोटो 10 दो वोट से जीतने वाली बिलावल सरपंच सुदेश।- फोटो : CharkhiDadri

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें