फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सांसद खेल महोत्सव के लिए अब तक 337 टीमों ने कराया पंजीकरण

Sun, 12 Oct 2025 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव 18 से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों में उभरतीं प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए 18 अक्तूबर से सांसद खेल महोत्सव शुरू होंगे। इसके लिए अब तक 337 टीमों व 136 एकल खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है।
प्रथम चरण में विधानसभा व फिर लोकसभा स्तर पर खेलों का आयोजन किया जाएगा। इनमें 11 तरह के खेलों से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इन खेलों में सौ मीटर दौड़ महिला व पुरुष, लंबी कूद, ऊंची कूद महिला व पुरुष, कुश्ती, तैराकी, 1500 मीटर दौड़, कबड्डी हरियाणा स्टाइल, कबड्डी नेशनल स्टाइल, वॉलीबाल स्मेसिंग, रस्साकशी आदि स्पर्धाओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

रस्साकशी को छोड़कर सभी खेलों में लड़के व लड़कियों की भागीदारी होगी। खेलों में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराने के लिए 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद जयंती से पोर्टल खोला हुआ है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ 18 अक्तूबर को नारनौल जिले के निजामपुर कस्बे से सांसद धर्मबीर सिंह करेंगे।
विज्ञापन

इसी प्रकार 25 अक्तूबर को दादरी के गांव रानीला में खेल होंगे। आठ नवंबर को बाढड़ा के गांव चांदवास स्थित खेल स्टेडियम में इन खेलों का आयोजन किया जाएगा। सुधीर चांदवास ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने का एक बेहतरीन मंच साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें