मंडी का दौरा करने पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक सुनील सांगवान। संवाद
फोटे 13
मार्केट कमेटी सचिव कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते सांसद धर्मबीर सिंह। संवाद
- धर्मबीर सिंह और सुनील सांगवान ने सरसों व गेहूं की आवक और खरीद प्रक्रिया की अधिकारियों से ली जानकारी, फिर पहुंचे आढ़तियों और किसानों के बीच
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सांसद धर्मबीर और विधायक सुनील सांगवान ने रविवार को दादरी अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने सरसों व गेहूं की आवक व खरीद प्रक्रिया की मौजूदा स्थिति का जायजा लेते हुए प्रशासन की ओर से की गई तैयारियां परखीं। इस दौरान किसान, आढ़ती व अन्य संबंधित हितधारकों से चर्चा कर फीडबैक लिया।
अनाज मंडी में किसानों से बात करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ध्येय किसान के हितों का ध्यान रखना है। सीएम के निर्देश पर राज्य के प्रत्येक जिले में एक-एक आला अधिकारी को सीधे फीडबैक लेने व किसानों की फसल खरीद से जुड़ी प्रत्येक समस्या का समाधान करने का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश की पालना में उनका निरीक्षण दौरा सुनिश्चित किया गया है।
इसके तहत मौके पर किसानों ने भी बीते दस वर्षों में आए बदलावों पर चर्चा करते हुए सरकार के सार्थक प्रयासों पर बात की। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि किसी खामी के कारण किसान हित में बाधा न आए, यह हर हाल में सुनिश्चित करें। नियमानुसार फसल खरीद का भुगतान किसानों को मिलना चाहिए।