फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: संजय शास्त्री बने एमेच्योर खो-खो संघ के जिला अध्यक्ष

Sat, 12 Jul 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
एमेच्योर खो-खो संघ के जिला अध्यक्ष संजय शास्त्री का स्वागत करते हुए। स्रोत: विज्ञप्ति
विज्ञापन
फोटो 26
विज्ञापन

एमेच्योर खो-खो संघ के जिला अध्यक्ष संजय शास्त्री का स्वागत करते हुए। स्रोत : विज्ञप्ति

- शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल में आयोजित की गई खो-खो संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के सरदार झाड़ू सिंह चौक निकट स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल में एमेच्योर खो-खो संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य सुरेश कुमार यादव व गांव जावा राजकीय स्कूल प्राचार्य नरपाल यादव ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान खो-खो संघ जिला महासचिव विजेश कुमार भी मौजूद रहे।
विजेश कुमार ने बताया कि बैठक में संजय शास्त्री को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार, डॉ. सीमा देवी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य सुरेश कुमार यादव ने दोनों पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष संजय शास्त्री ने कहा कि आने वाले समय में दादरी में खो-खो खेल को नए आयाम देने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मास्टर सुंदरपाल फोगाट, मास्टर प्रवीण कुमार, सुरेंद्र सांगवान, मनदीप कोच, परमजीत डीपीई, गोविंद कुमार, पिंकी डीपीई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें