फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तीन दिन और बढ़ी सफाईकर्मियों की हड़ताल, शहर में लगे कचरे के ढेर

Mon, 10 Aug 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नगर परिषद परिसर में नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। 17 सूत्री मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीन दिन और बढ़ने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। रविवार को हड़ताल चौथे दिन में प्रवेश कर गई। सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने से शहर के विभिन्न हिस्सों में कचरे के ढेर दिखाई देने लगे हैं। वहीं, कचरा उठाने वाली एजेंसी की ओर से भी समय पर कचरा नहीं उठाए जाने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


नगर परिषद के 196 सफाई कर्मचारी पिछले चार दिनों से हड़ताल पर बैठे है। सफाईकर्मियों का कहना है कि सरकार की ओर से उनकी 17 सूत्री मांगों को लेकर पत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक मांगों से संबंधित पत्र जारी नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार की ओर से मांगों को पूर करने का पत्र जारी नहीं किया जाता तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से शहर की नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और कॉलोनियों में साफ दिखाई देने लगा है। कई स्थानों पर घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा सड़कों के किनारे जमा हो रहा है। निर्धारित समय पर कचरा नहीं उठने के कारण कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे लोगों को आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर, कचरा उठाने का काम करने वाली एजेंसी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था पहले ही प्रभावित है, ऐसे में एजेंसी की ओर से भी कचरा उठाने में देरी की जा रही है। इससे शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर नजर आ रहे हैं।

लोगों को बीमारी फैलने का डर
शहर में जगह-जगह कचरा जमा होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी है। लोगों का कहना है कि बरसात और उमस के मौसम में कचरा लंबे समय तक पड़ा रहने से दुर्गंध फैलने के साथ मच्छर और मक्खियां भी बढ़ सकती हैं। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से सफाई व्यवस्था को जल्द सुचारु करवाने और कचरा उठाने की व्यवस्था प्रभावी करने की मांग की है।

हमारे 20 पक्के सफाई कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं होकर सफाई व्यवस्था में लगे हुए हैं। वहीं रविवार का अवकाश होने के कारण कचरे का उठान नहीं हो पाया है। सोमवार सुबह एजेंसी के कर्मचारी जल्दी से काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

- वाशु सांगवान, कनिष्ठ अभियंता एवं कार्यवाहक मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें