फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने शहर में किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 20 Jan 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नप कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद दादरी के सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को शहर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर बस स्टैंड रोड, भगवान परशुराम चौक होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक मार्च निकाला और उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। बाद में कर्मचारियों ने अपना ज्ञापन एसडीएम योगेश कुमार को सौंपकर जल्द मांगे पूरी करने की अपील की।
विज्ञापन




कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से नगर परिषद में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में कर्मचारी कच्चे तौर पर काम करने के लिए मजबूर हैं। कर्मचारियों ने मांग की कि सभी कच्चे कर्मचारियों को पॉलिसी के तहत बिना किसी देरी के पक्का किया जाए, ताकि उन्हें स्थायी नौकरी का लाभ मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने न्यूनतम वेतन 27000 रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग उठाई, जिससे महंगाई के इस दौर में वे अपने परिवार का भरण-पोषण ठीक से कर सकें।



200 गज का मिले प्लाॅट

कर्मचारियों ने यह भी मांग रखी कि नगर परिषद के कर्मचारियों को आवास सुविधा के तहत 200 गज का प्लाॅट दिया जाए। उनका कहना था कि लंबे समय तक सेवा देने के बावजूद आज भी कई कर्मचारी अपने मकान से वंचित हैं और किराये के मकानों में रहने को मजबूर हैं। इसके अलावा नगर परिषद में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नए पदों पर भर्ती किए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई।
विज्ञापन





यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता की रीढ़ हैं, लेकिन उन्हें उनका हक और सम्मान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


- सूरज, प्रधान, सफाई कर्मचारी यूनियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें