फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 27 दिन से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, मशाल जुलूस निकाला

Wed, 02 Sep 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के छोटी बाजारी क्षेत्र से मशाल लेकर गुजरते सफाई कर्मचारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 27वें दिन भी जारी रही। 31 अगस्त को कर्मचारी नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता विफल रहने और नेताओं की ओर से की गई टिप्पणी से नाराज हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने सोमवार रात शहर में मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया।
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार दोपहर नगर परिषद कार्यालय से बस स्टैंड रोड होते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक तक प्रदर्शन किया गया। यहां कर्मचारियों ने सरकार का पुतला फूंककर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भी कर्मचारियों का समर्थन किया।

वार्ता विफल होने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने सोमवार रात शहर रामलीला मैदान में एकत्रित हो मशाल जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी हाथों में मशाल लेकर शहर के प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों से होते हुए आगे बढ़े। जुलूस रामलीला मैदान से हीरा चौक, छोटी बाजारी, सरदार झाड़ूसिंह चौक, भगवान परशुराम चौक और डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक से होकर लाला लाजपत राय चौक पहुंचा जहां इसका समापन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें जल्द लागू करने की मांग उठाई। वहीं मंगलवार दोपहर सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय से विरोध प्रदर्शन शुरू किया। कर्मचारी बस स्टैंड रोड से होते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पहुंचे।
यहां कर्मचारियों ने सरकार का पुतला फूंका और हड़ताल जारी रखने का एलान किया। प्रदर्शन में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े पदाधिकारी और सर्व कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

लगातार दूसरे दिन कचरा उठान प्रभावित
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। लगातार दूसरे दिन कचरे का उठान न होने से विभिन्न स्थानों पर कचरा जमा होने लगा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में कचरे के ढेर बढ़ने के कारण स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही है। हालांकि नगर परिषद प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कचरा उठाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन यह व्यवस्था शहर से निकलने वाले कचरे की तुलना में पर्याप्त नहीं दिखाई दे रही।
10 टिप्पर से उठान करवाया
जानकारी के अनुसार नगर परिषद प्रशासन की ओर से राइडर की सुरक्षा में केवल 10 टिप्पर चलाकर डोर-टू-डोर घरों से कचरा उठवाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन वाहनों को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजकर कचरा उठाने का प्रयास किया गया। सीमित संख्या में टिप्पर चलने के कारण सभी क्षेत्रों में नियमित रूप से कचरा उठान नहीं हो पा रहा है।
मांगें लागू होने तक जारी रहेगा आंदोलन
सफाई कर्मचारी प्रधान सूरज कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन के स्तर पर कई बार बातचीत हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त को प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई वार्ता विफल रहने के बाद कर्मचारियों में रोष है। नेताओं की ओर से की गई टिप्पणी से भी कर्मचारी नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें