फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे सेनेटरी पैड

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव कारी आदू की सरपंच डाॅ. ज्योति शर्मा ने कहा कि गांव की लड़कियों के लिए स्कूल, महिला सांस्कृतिक केंद्र सहित सार्वजनिक स्थानों पर सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार से परामर्श कर मशीनें खरीदी गई हैं। आगामी सप्ताह में मशीनों को चालू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ज्ञान के इस युग में ग्रामीण महिलाएं अज्ञानता के कारण और संसाधनों के अभाव में अभी तक सेनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं। महिला संकुचित सोच के कारण अनेक लाइलाज बीमारियों की चपेट में आ जाती है, इसलिए ग्राम पंचायत ने फैसला किया है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और महिला सांस्कृतिक केंद्र में नैपकिन उपलब्ध करवाए जाएंगे। सरपंच डाॅ. ज्योति शर्मा ने कहा कि लड़कियां शर्म के कारण शरीर का ध्यान नहीं रख पाती और संक्रमण का शिकार हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें