बाढड़ा। संदीप शर्मा पिचौपा को आम आदमी पार्टी बाढड़ा खंड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन जिला सचिव राकेश चांदवास ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता से विचार-विमर्श करके किया है। अपने मनोनयन पर संदीप शर्मा पिचौपा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। संवाद