फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक ने जनता दरबार लगाकर सुनीं जनसमस्याएं

Mon, 11 Nov 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील सांगवान बोले : जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली के चलते पिछड़ गया दादरी हलका, जनसमस्याओं का कराया जाएगा स्थायी समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विधायक सुनील सांगवान ने रविवार को अपने दादरी निवास पर जनता दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनीं और मौके पर निदान के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि थारा भला मैं नहीं करूंगा तो कौण करैगा। जनता ने उनको विधायक बनाकर सेवा का मौका दिया है। इस मौके को जाया नहीं होने दिया जाएगा। हलके को आगे बढ़ाने व लोगों की समस्याओं का निपटान प्रमुखता से किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान ने जनसमस्याएं सुनने के दौरान कहा कि आमजन के काम को लेकर ही वह विधायक बनकर जनता के बीच हैं। अगर जनता का कार्य नहीं होता तो उनका विधायक बनना किस काम का। कहा कि जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली के चलते दादरी हलका विकास के मामले में पिछड़ गया है। अब जनता ने मौका दिया है। सरकार के माध्यम से दादरी हलका को आगे बढ़ाने के लिए विकास के साथ-साथ जनसमस्याओं को निपटाया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा आज विकास के मामले में रिकाॅर्ड बना रहा है। दादरी क्षेत्र में धरातल पर विकास कार्य हो रहे हैं। अगर विकास कार्यों में कहीं कोताही बरती जा रही है तो तुरंत बताए। शिकायत मिलने पर अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
फोटो 31
अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुनते विधायक सुनील सांगवान। स्रोत : विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें