फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डेढ़ माह में खेल विभाग को हैंडओवर होगा समसपुर खेल स्टेडियम

Sun, 06 Apr 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव समसपुर स्थित जिला स्तरीय खेल स्टेडियम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव समसपुर में जिलास्तरीय राजकीय खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य अब डेढ़ माह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद लोकनिर्माण विभाग इसे खेल विभाग को सुपुर्द कर देगा। स्टेडियम का कार्य अब अंतिम चरण में है। वहीं, खेल विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्द युवाओं के लिए स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया जाएगा।
तीन साल से स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन, किसी न किसी कारण से स्टेडियम का निर्माण कार्य अटकता रहा। इसकी अंतिम डेडलाइन 31 अगस्त थी। निर्धारित समय अवधि में भी कार्य पूरा नहीं हो पाया। बाद में विभाग के अधिकारियों की ओर से अप्रैल माह तक कार्य पूरा करने का बात कही गई। अब अप्रैल माह शुरू हो गया है। हालांकि, विभाग का दावा है कि डेढ़ माह के अंदर बचा कार्य पूरा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, जिलास्तरीय स्टेडियम करीब 25 एकड़ भूमि पर बनाया जा रहा है। इसके लिए 28 करोड़ रुपये बजट तय किया गया था। अब विभाग की ओर से इसमें विभिन्न प्रकार के खेल मैदान बनाए गए हैं। स्टेडियम भवन में रंग-रोगन का कार्य जारी है। यह काम डेढ़ माह में पूरा होगा। खिलाड़ियों को कई खेलों की एक छत के नीचे सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें