फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हड़ताल में शामिल होगी ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन

Wed, 07 May 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन भी 20 मई को होने वाली हड़ताल में शामिल होगी। हरियाणा के 11,000 सफाईकर्मियों को भी मांगें पूरी होने का इंतजार है।
विज्ञापन

यह बात कर्मचारी नेता सुरेश जेवली ने कही। वहीं, मंगलवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में मांगपत्र भी सौंपा। इस दौरान सुरेश जेवली ने कहा कि 26,000 वेतन देने की घोषणा को लागू करवाने की मांग के लिए हरियाणा सरकार के खिलाफ एक दिवसीय हड़ताज करेंगे।
वहीं, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने एसीपीओ अशोक कुमार को सूचनात्मक ज्ञापन देकर 20 मई की होने वाली हड़ताल के बारे में अवगत कराया है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश सचिव सुरेश जेवली ने बताया कि चार लेबर कोड रद्द किए जाएं। नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन

पढ़े-लिखे कर्मचारियों को सफाई सुपरवाइजर लगाकर कर्मियों के काम की देखरेख और हाजिरी लगाने का काम सौंपा जाए। सेवानिवृत्ति पर 10 लाख सहायता राशि दी जाए। इस दाैरान शर्मिला, सुमेर, रमेश, संजय, मनफूल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें