फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 20 मई तक बढ़ी

Sun, 17 May 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों के लिए जारी राज्यव्यापी हड़ताल को 20 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। शनिवार को बीडीओ कार्यालय परिसर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान संजय कुमार जीतपुरा ने की। इस दौरान सीटू जिला सह संयोजक सुमेर सिंह ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार लगातार उनकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीब, दलित और कर्मचारियों की उपेक्षा कर पूंजीपति घरानों के हितों को प्राथमिकता दे रही है।
सुमेर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को पक्का करना चाहिए। 26 हजार रुपये मासिक वेतन देना चाहिए। सरकार को एक्सग्रेशिया नीति को लागू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सफाई कर्मचारियों के करीब 97 सौ पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

सरकार भर्ती करने में गंभीरता नहीं दिखा रही है। सरकार ने एक हजार की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी भर्ती करने की घोषणा की थी जबकि आज तक इस पर अमल नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने पर मजदूर नेता रोशनलाल, मनफूल, रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुभाष, धर्मवीर, राजकुमार, संदीप, जयभगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें