फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पटेल जयंती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी 31 को

Fri, 24 Oct 2025 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आगामी 31 अक्तूबर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। आमजन की सक्रिय भागीदारी के साथ यह दौड़ देश की एकता व अखंडता को समर्पित होगी। इसमें हर वर्ग की उल्लेखनीय भागीदारी रहेगी। उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने जिला के नागरिकों से रन फॉर यूनिटी में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 31 अक्तूबर को होने वाले इस कार्यक्रम में जिलावासियों की प्रभावी जन भागीदारी रहेगी। रन फॉर यूनिटी के माध्यम से लोग एक साथ देश की एकता व अखंडता का संकल्प लेते हुए दौड़ेंगे। इस दौरान स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी, खिलाड़ी, नेहरू युवा केंद्र के युवा, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं तथा आम नागरिक समाज में एकता व भाईचारा का संदेश कायम रखने का संकल्प लेते हुए रन फॉर यूनिटी में भागीदार बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें