चरखी दादरी। शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी परिसर में आयोजित कैंप में वीरवार को खिलाड़ियों को रग्बी फुटबाल का प्रशिक्षण दिया गया। नेशनल चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए आयोजित साप्ताहिक कैंप के दौरान खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों से अवगत कराया गया। भारतीय टीम के कैप्टन दीपक पूनिया व हरिकेनस क्लब दिल्ली के खिलाड़ी अरुण डगर ने खिलाड़ियों को विभिन्न टिप्स दिए। संवाद