फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीए टीम ने आठ किलोमीटर पीछा कर पकड़ा ट्रक, 15 बैल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच 334-बी पर आरटीए टीम ने बैलों से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक में 15 बैल बरामद हुए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरटीए टीम ने करीब आठ किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से ट्रक सवार कच्चे रास्ते में ट्रक उतारकर फरार हो गए। इस दौरान ट्रक में सवार गोवंश घायल मिले, जिन्हें उपचार के लिए गोशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात समसपुर टी प्वाइंट पर आरटीए टीम ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने जब एक दस टायरी ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गति बढ़ा दी और आरटीए टीम सदस्यों ने जैसे-तैसे अपना बचाव किया। इसके बाद ट्रक चालक दिल्ली की तरफ फरार हो गया। टीम ने ट्रक का पीछा किया तो लोहरवाड़ा के समीप कच्चे रास्ते में चालक ने ट्रक उतार दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरटीए इंस्पेक्टर शेर सिंह टीम की अगुवाई कर रहे थे।
--------
गोवंश से भरे ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरटीए टीम की शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया गया है। घायल गोवंश को उपचार के लिए हमने गोशाला भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगेंद्र सिंह, एएसआई, सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें